विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक चोपन में स्थित शांति नगर बस्ती में भिलट बाबा चौराहे से लेकर आर ई 2 रोड तक पहले चरण में नवीन ड्रेनेज लाइन डालने के बाद अब नई सीमेंट सड़क की बारी भी आ गई है। जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल के प्रयासों से निगम द्वारा यहां नई सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया है। जिससे बड़ा फायदा यह होगा कि अब बारिश में लोगों को कीचड़ और गंदगी से मुक्ति मिलेगी साथ ही नई सड़क की सौगात भी मिल रही है। जिससे क्षेत्र के रहवासियों का आना-जाना सुगम होगा।
आरई-2 रोड से होगी सीधी
कनेक्टिविटी- इस सड़क निर्माण की बड़ी बात यह है कि इससे वार्ड 54 के अन्तर्गत शांति नगर बस्ती क्षेत्र की आधा दर्जन से ज्यादा गलियों की आरई-2 रोड से सीधी कनेक्टिविटी होगी। जिसका क्षेत्र के रहवासियों को भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि क्षेत्र के रहवासी लंबे समय से पार्षद महेश बसवाल से शांति नगर क्षेत्र की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद पहले नई ड्रेनेज लाइन डालने के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। जिससे बारिश के इस सीजन में लोगों को बड़ी राहत मिलेंगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




