सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तीन इमली चौराहे के आसपास भिक्षुक गिरोह फिर हुआ सक्रिय

शहर में रोक के बावजूद फिर दिखने लगे बाहरी भिक्षुक

तीन इमली चौराहे के आसपास भिक्षुक गिरोह फिर हुआ सक्रिय

तीन इमली चौराहे के आसपास भिक्षुक गिरोह ने एक बार फिर से डेरा डाल दिया है। जिनसे आमजन को सावधान रहने की जरूरत है। इनमें महिला पुरुष और बच्चों के साथ झुंड के रूप में आठ से दस लोग ब्रिज के आसपास चारों ओर घूम रहे है। इनका उद्देश्य जबरन सामान बेचकर या भीख मांग कर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशान करना है। दरअसल पहले भी इन बाहरी भिक्षुको का गिरोह इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों और ब्रिज के आसपास सक्रिय था। ये लोग चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों से भिक्षा मांगने, सामान बेचने या अन्य किसी तरीके से घेरकर विवाद करते हैं। अकेले व्यक्ति के साथ विवाद की स्थिति में भीड़ के रूप में सक्रिय हो जाते हैं और फिर दबाव बनाते हैं।

रोक के बाद फिर सक्रिय

भिक्षावृत्ति- गौरतलब है कि इंदौर शहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर भिक्षावृक्ति पर रोक लगी हुई है। यही नहीं भिक्षुकों का पुनर्वास योजना के अंतर्गत नगर निगम के शहरी गरीबी रेखा उन्मूलन प्रकोष्ठ के जरिए मदद कर भिक्षुक संरक्षण केंद्र पर रखा जाता है। जहां सामाजिक संस्थाओं एवं निगम की मदद से इनके रहने खाने और पुनर्वास की व्यवस्थाएं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से की जा रही है। ऐसे में इन दोनों चौराहों पर पहले जैसे कुछ आक्रामक बाहरी भिक्षुक का झुंड एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसे आमजन को सावधान रहने की जरूरत है साथ ही प्रशासन को इन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें भिक्षुक केंद्र पर पहुंचाना चाहिए ताकि वाहन चालकों को इस तरह के भिक्षुकों के गिरोह के कारण परेशानी ना हो।

सख्ती के साथ हटाने का चलाया था अभियान-

वही बड़ी बात यह है कि कुछ साल पहले तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह के कार्यकाल के दौरान प्रशासन ने सख्ती के साथ भिक्षुकों को हटाने का अभियान शुरू किया था। भिक्षुकों को पुनर्वास केंद्र में पहुँचाकर भिक्षावृत्ति पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए मंदिरों के आसपास और चौराहों पर सामान बेचकर और लोगों को परेशान करने वाले भिक्षुकों पर सख्ती का चाबुक चलाया गया था, लेकिन प्रशानिक सख्ती अब कहीं भी नजर नहीं आ रही है। इसीलिए मंदिरों और चौराहों के आसपास एक बार फिर से भिक्षुक सक्रिय नजर आने लगे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें