शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

भिचौली हप्सी की सरकारी जमीन पर निगम बनाएगा इमारतें प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रोजेक्ट को दिया जाएगा आकार

नगर निगम के द्वारा भिचौली हप्सी की सरकारी जमीन पर इमारत का निर्माण किया जाएगा। निगम की ओर से यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत इमारत का निर्माण…

नगर निगम के द्वारा भिचौली हप्सी की सरकारी जमीन पर इमारत का निर्माण किया जाएगा। निगम की ओर से यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत इमारत का निर्माण किया जाएगा।

नगर निगम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की इमारत का निर्माण करने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में सरकारी जमीन ढूंढने का काम किया जा रहा है। जिन स्थानों पर जमीन मिल जाती है और उसमें कोई कानूनी समस्या भी नहीं होती है तो उन स्थान की जमीन को प्राप्त करने के लिए नगर निगम के द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन देकर कोशिश भी शुरू कर दी जाती है। नगर निगम के द्वारा दिए गए आवेदन कई बार जिला प्रशासन की नियम की परिधि में आ जाते हैं और लटक जाते हैं। ऐसी स्थिति में नगर निगम आयुक्त के द्वारा ऐसे आवेदन पर तत्काल फैसला करवाने की कोशिश की जाती है। अब जिला प्रशासन के द्वारा इंदौर नगर निगम को भिचौली हप्सी की 9 अलग-अलग खसरा नंबर की जमीन के आवंटन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र के नायब तहसीलदार के द्वारा इस पहल की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नगर निगम को भिचौली हप्सी तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव केलोद करताल में सर्वे नंबर 271 में 5.473 हेक्टेयर, सर्वे नंबर 291 में 1.355 हेक्टेयर, सर्वे नंबर 309 में 4.030, सर्वे नंबर 303 में 0.607, सर्वे नंबर 321 में 1.749, सर्वे नंबर 859/1 में 1.272, सर्वे नंबर 859/2/1 में 1.929 हेक्टेयर, सर्वे नंबर 859/3 में 1.214 हेक्टेयर तथा सर्वे नंबर 859/4 में 0.829 हेक्टेयर जमीन का आवंटन करने की पहल की गई है। इस जमीन के आवंटन में यदि किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो तो उनसे अपनी आपत्ति 5 अगस्त तक बुलवाई गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें