अखिल भारतीय भार्गव सभा कार्यकारिणी की बैठक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सम्पन्न हुई जिसमें 80 शहरों से पदाधिकारी सम्मिलित हुए। साधना आदित्य भार्गव ने बताया कि, समाज की कार्यकारिणी की बैठक में धार्मिक, नैतिक, आध्यात्मिक शिक्षा, विकास एवं उत्थान, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर गहन मंथन किया गया एवं आगामी वार्षिक सम्मेलन 23, 24 व 25 दिसंबर जयपुर में किया जाने का निर्णय हुआ एवं उसमें द्विवार्षिक चुनाव किये जावेंगे, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




