भारत विकास परिषद् अहिल्या नगरी शाखा इंदौर के बैनर तले स्कूल में राष्ट्रीय समूहगान स्पर्धा का आयोजन किया गया। विजेता स्कूल को पुरस्कृत भी किया गया। सात स्कूलों के दलों ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां दी। माधव तिवारी, अर्चना माधव तिवारी और डॉ. रोहित चावरे निर्णायक मंडल में थे। पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य, राजेश हिंगोरानी, विजय नामदेव, सुनील लवंगकर, कमल प्रेमचंदानी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




