शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

भाराछासं पदाधिकारियों ने की छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग

इन्दौर ब्लास्ट न.प्र.)।

न्यायालय द्वारा लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने संबंधी दिए गए निर्देशों का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भाराछासं ने स्वागत किया। यह निर्णय प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की महत्वपूर्ण जीत है तथा छात्र राजनीति को पुन: सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह बात इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह (सिटी सचान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रजत पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बाद अब राज्य सरकार का दायित्व है कि छात्रसंघ चुनाव शीघ्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न कराए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त हो सके। संगठन का स्पष्ट मानना है कि छात्रसंघ लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला है। जब विद्यार्थी अपने प्रतिनिधियों का चयन सीधे मतदान के माध्यम से करते हैं, तब लोकतांत्रिक मूल्यों को वास्तविक मजबूती मिलती है। इस दौरान भाराछासं के शुभम दरबार, राजवीर लाखा, प्रदेश सचिव ओम दांगी, प्रिंस हार्डिया मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें