शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

भंवरकुआं, केसरबाग रोड फ्लाईओवर के नीचे संकट में खेल गतिविधि

निगम जारी कर रहा है टेंडर पर टेंडर लेकिन काम के लिए कोई तैयार नहीं

भंवरकुआं चौराहा और केसरबाग रोड पर बनाए गए फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे के स्थान पर खेल गतिविधि को शुरू करने का प्रस्ताव संकट में पड़ गया है। इस प्रस्ताव के क्रियान्वयन के लिए नगर निगम टेंडर पर टेंडर जारी कर रहा है लेकिन कोई भी ठेकेदार इस काम को करने के लिए तैयार नहीं है। इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा जब इन दोनों फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था तो उस समय पर प्राधिकरण ने ब्रिज के नीचे के स्थान को अवैध कब्जे और अतिक्रमण से बचाने के लिए भी योजना तैयार की थी। इस योजना के क्रियान्वयन पर इंदौर नगर निगम के द्वारा आपत्ति ली गई थी। निगम का कहना था कि चाहे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा किया गया हो लेकिन इस जमीन के मालिक हम हैं। एैसे में इस ब्रिज के नीचे क्या गतिविधि संचालित की जानी है और किस तरह से की जानी है यह फैसला भी हमारे द्वारा ही लिया जाएगा। निगम ने यह कहते हुए प्राधिकरण को इस पूरे काम से बाहर कर दिया था।

प्राधिकरण के द्वारा जिस तरह पिपलियाहाना के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे निजी क्षेत्र की सहभागिता से खेल गतिविधि का संचालन शुरू करवाया गया है, वह सक्सेस मॉडल रहा है। इससे उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुविधा मिली है। इसके साथ ही ब्रिज के नीचे के क्षेत्र पर कब्जे जैसी समस्या पैदा नहीं हो रही है। बाद में नगर निगम के द्वारा भी प्राधिकरण के इसी मॉडल को अपनाकर इन दोनों पुलों के नीचे निजी क्षेत्र की सहभागिता से खेल गतिविधि शुरू करने की पहल की गई। निगम की यह पहल इस तरह का काम करने वाले लोगों को पसंद नहीं आई है। निगम के द्वारा अब तक भंवरकुआं चौराहा पर इस गतिविधि के संचालन के लिए तीन बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं। केसरबाग रोड के लिए दो बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इनमें से एक भी बार एक भी व्यक्ति अथवा फर्म के द्वारा इस काम को करने में रुचि नहीं ली गई है। ऐसे में अब यह फैसला नगर निगम के गले की हड्डी बन गया है। क्षेत्र के लोगों को सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही यह स्थान अवैध रूप से पार्किंग के स्थान के रूप में परिवर्तित होता जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 4