कल सर्वपितृ अमावस्या पर श्री राधाकृष्ण सेवा समिति ने छावनी में भंडारा आयोजित किया। यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष गोपालदास मंगल (मंगल स्वीट्स) एवं विजय गोयल ने बताया कि शुद्ध घी से निर्मित भंडारे में लगभग दो हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रामनिवास मित्तल व गगन मंगल ने बताया कि शुद्ध घी से निर्मित भंडारे में मिष्ठान में खीर, इमरती एवं आलुबड़े, रामभाजी व पूरी का वितरण किया गया। सुनील गोयल एवं लाला गुर्जर उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




