मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भागीरथपुरा में भी निगम की कार्रवाई

नगर निगम की टीम के द्वारा आज सुबह भागीरथपुरा में भी एक कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहां पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान के हिस्से को तोड़…

नगर निगम की टीम के द्वारा आज सुबह भागीरथपुरा में भी एक कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहां पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान के हिस्से को तोड़ दिया गया। इस अवैध निर्माण के बारे में नगर निगम को क्षेत्र के नागरिकों की ओर से ही शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर नगर निगम के द्वारा नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के बाद भी भवन निर्माता के द्वारा निर्माण को नहीं रोका गया। ऐसी स्थिति में नगर निगम की टीम के द्वारा आज सुबह जाकर रिमूवल की कार्रवाई कर दी गई। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह मकान पूर्ण रूप से अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। मकान का निर्माण करवाने के लिए किसी तरह का नक्शा नगर निगम से मंजूर नहीं करवाया गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें