इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन वुमेन फोरम द्वारा आयोजित ‘बियॉन्ड द ड्रॉप – एक बूंद, एक बदलाव’ जल संरक्षण चुनौती का आईएमए कार्यालय, जाल सभागार में समापन हुआ।
यह पहल 9 अक्टूबर को होने वाले 5वें आईएमए वुमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 की पूर्व गतिविधि के रूप में आयोजित की गई। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और पानी के पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता वर्किंग वुमेन, वुमेन और विद्यार्थी, तीन वर्गों में हुई। प्रतिभागियों ने 60 सेकंड के वीडियो या 200 शब्दों के लेख के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। रिशिका केवट, डॉ. नूपुर थानवी ने प्रस्तुतियां दी। मूल्यांकन डॉ. दिलीप वागेला ने किया। ईशानी माहेश्वरी, पूजा शर्मा, डॉ. प्रीति खंडेलवाल, निष्ठा अरोड़ा, पायल खंडेलवाल उपस्थित रहीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




