शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बेकाबू होकर पलटा गैस टंकियों से भरा ट्रक, कैबिन में फंसा चालक, खंडवा रोड पर लगा जाम मांगलिया डिपो से बुरहानपुर जा रहा था ट्रक

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में खंडवा रोड भेरूघाट पर कल रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मांगलिया डिपो से एलपीजी गैस टंकियां भरकर बुरहानपुर जा रहा एक तेज रफ्तार…

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में खंडवा रोड भेरूघाट पर कल रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मांगलिया डिपो से एलपीजी गैस टंकियां भरकर बुरहानपुर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घाट पर पलट गया। हादसे के बाद एलपीजी टंकियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे खंडवा रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। वहीं, ट्रक चालक कैबिन में ही फंस गया, जिसे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई थी। मांगलिया डिपो से रवाना हुआ ट्रक जैसे ही भेरूघाट के ढलान से गुजर रहा था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बिखरी टंकियों को हटवाकर बहाल कराया। पुलिस ने मामला कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें