मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में बारिश का साया

गाले। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में होना है। दो मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। गाले में यह मुकाबला गाले…

गाले। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में होना है। दो मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। गाले में यह मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट खेलने जा रही है। आखिरी बार 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने यहां का दौरा किया था। तब टीम ने तीन मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया था।

गाले में मौसम भारत और श्रीलंका दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। श्रीलंका के दक्षिणी छोर पर स्थिति इस शहर में अभी काफी बारिश हो रही है। गुरुवार को बारिश की वजह से भारतीय टीम का नेट्स पूरी तरह गीला हो गया था। टेस्ट मैच की शुरुआत शनिवार को होनी है। एक्यू वेदर के उस दिन बारिश की संभावना करीब 80 प्रतिशत है। रविवार को 66, सोमवार को 81, मंगलवार को 55 जबकि बुधवार को बारिश की संभावना 56 प्रतिशत बताई गई है। इसी वजह से मैच शुरू होने से पहले ही इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

गाले में तापमान की बात करें तो सभी 5 दिन यह मैच के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि ह्यूमिडिटी ज्यादा होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। इंडिया ए ने जून में यहां श्रीलंका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था। वह मुकाबला बारिश की वजह से ही ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2019 के बाद अगस्त में टेस्ट खेला जाएगा। आखिरी बार यहां अगस्त में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ था। उस मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से जीत मिली थी। भारत ने यहां 2017 में आखिरी टेस्ट खेला था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम को उस मैच में 304 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें