सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वार्ड 63 से जुड़े अग्रवाल नगर, जानकी नगर के साथ मनीष बाग में शुरू होंगे सौंदर्यकरण कार्य

लंबे समय से थी पॉश कॉलोनी क्षेत्र के फुटपाथ संवारने की मांग

इंदौर। विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 से जुड़े प्रमुख क्षेत्र अग्रवाल नगर, जानकी नगर, मनीष बाग, भगवानदीन नगर और स्नेह नगर सहित आसपास की प्रमुख कॉलोनियों और मेंनरोड के साथ मुख्य गलियों में जहां जैसी जरूरत के हिसाब से सौंदर्य करण और सजाने-संवारने को लेकर कई काम एक साथ शुरू होंगे। जिसके अंतर्गत अगले माह के अंत तक करीब 30 लाख रुपए के आसपास खर्च कर आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनी के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक पूरे ब्लॉक लगाकर सौंदर्य करण के कार्य किए जाएंगे। साथ ही लोगों के घरों और बगीचों के सामने और आसपास कीचड़ और गंदगी से मुक्ति के साथ स्वच्छता और खूबसूरती का कार्य किया जाएगा। इससे रहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि वार्ड 63 से जुड़े अग्रवाल नगर, जानकीनगर, स्नेह नगर, भगवानदीन नगर, मनीष बाग सहित अन्य कॉलोनी में लंबे समय से क्षेत्र के रहवासियों की बगीचे और कॉलोनी के मुख्य हिस्से में सौंदर्य करण के लिए फुटपाथ संवारने की मांग थी। जिस पर क्षेत्रिय पार्षद मृदुल अग्रवाल द्वारा पिछले दिनों यहां की फाइल मंजूरी करवाने के बाद अब टैंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यही नहीं अगले माह में जल्द प्रमुख कालोनियों वाले क्षेत्र और गलियों के साथ विशेष स्थानों पर आकर्षक ब्लॉक लगाकर सौंदर्यकरण के काम भी शुरू हो जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें