इंदौर (सिटी
पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान कल शहर के बायपास से काफिले के साथ गुजरे तो इंदौर के सुनील पुरोहित सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बायपास पर रोका और स्वागत किया। इस दौरान वहां से स्कूल बस निकली तो विद्यार्थियों ने मामा-मामा कहकर आवाज लगाई, शिवराज ने भी मुस्कराते हुए बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें फ्लाइंग किस देकर बाय किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




