मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बायपास पर पिपलियाहाना चौराहे से कनाडिया सर्विस रोड के काम में तेजी

बायपास पर बिचोली रोड से लेकर कनाडिया रोड तक बड़े हिस्से में इन दिनों सर्विस रोड निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। राहत की बात यह है…

बायपास पर बिचोली रोड से लेकर कनाडिया रोड तक बड़े हिस्से में इन दिनों सर्विस रोड निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। राहत की बात यह है कि निगम द्वारा बनाई जा रही बायपास की सर्विस रोड के अंतर्गत वर्तमान में आधे से ज्यादा हिस्से में सड़क बनकर तैयार भी हो गई है, यही नहीं बीच के बचे हिस्से में भी इन दिनों निर्माण कार्य रफ्तार के साथ चल रहा है। इसके अलावा लाइन शिफ्ट करने और ड्रेनेज और स्टार्म वाटर लाइन डालने के साथ सर्विस रोड का निर्माण और चौड़ी करण कार्य दिन रात पहले से दुगनी तेजी के साथ किया जा रहा है। यही नहीं खास बात यह है कि इस हिस्से में अंधेरा दूर करने के लिए आने वाले दिनों में जल्द 30 से ज्यादा बिजली के पोल लगाकर क्षेत्र का अंधेरा दूर करने के लिए आकर्षक लाइटिंग लगाने का काम भी आने वाले दिनों में जल्द शुरू करने की तैयारी है। वहीं अभी सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के साथ सर्विस रोड़ के साइड वाले हिस्से में रोशनी के लिए नए बिजली के पोल लगाने का काम भी निगम द्वारा हाथों – हाथ करवाया जा रहा है ताकि जब यहां से ट्रैफिक शुरू हो तो अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी न हो।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें