शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बायपास ब्रिज के पास सड़क हादसे में युवती की मौत

ढाबे पर दोस्तों के साथ खाना खाने जा रही थी

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास पर बने ब्रिज के नीचे एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवती गंभीर और खून से लथपथ हालत में मिली। राहगिरों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय साहिबा पिता मोहम्मद अफसर हाल निवासी महालक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। मृतका के दोस्त अंकुर ने बताया कि साहिबा मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी। वह खंडवा रोड स्थित एक ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए जा रही थी। रास्ता समझ में न आने के कारण अंकुर उसे रिसीव करने के लिए तेजाजी नगर ब्रिज के समीप पहुंचा था और रास्ते में उसका इंतजार कर रहा था। जब अंकुर तेजाजी नगर बायपास ब्रिज के पास पहुंचा, तो वहां साहिबा लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगिरों ने बताया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने युवती को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगिरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें