सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम की 11 गाड़ियों से एक ही रात में बैटरी चोरी

वाहन पार्किंग प्रांगण में रखा था सुन्दरकांड आयोजन इसलिए वाहन किए थे दूसरी जगह खड़े

निगम की 11 गाड़ियों से एक ही रात में बैटरी चोरी

पश्चिम क्षेत्र के इंदौर वायर किला मैदान रोड पर कालका मंदिर के पास निगम का वाहन पार्किंग प्रांगण है, जहां 23 सितम्बर को कर्मचारियों द्वारा सुन्दरकांड महाआरती और भंडारे का आयोजन रखा गया था। एक दिन पहले ही यहां टेंट लगाकर खाना बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, इसलिए निगम के 15 वाहनों को पुलिस फायर स्टेशन लक्ष्मीबाई नगर पर खड़ा किया गया था। कल सुबह देखा गया कि 15 में से 11 कचरा वाहन सहित बड़े वाहन की बैटरियां गायब है, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। कचरा वाहन में पुरानी बैटरियां डालकर काम शुरू किया जब तक 2 से अधिक घंटे की देरी हो गई थी। इधर बैटरी चोरी की शिकायत करने एरोड्रम थाना निगम के जिम्मेदार गए तो वहां भी पुलिस से बहसबाजी हो गई। जहां से बैटरी गायब हुई वहां कैमरे भी नहीं लगे होने की बात बताई गई है। कई लोगों ने प्रश्न यह उठाया कि क्या निगम आयुक्त या अपर आयुक्त से वाहन पार्किंग प्रांगण में सुन्दरकांड पाठ, महाआरती और भंडारा की स्वीकृति ली गई थी और वाहन किसकी स्वीकृति से दूसरी जगह फायर ब्रिगेड में रखे गए थे। इसके लिए फायर ब्रिगेड की स्वीकृति हुई थी क्या। अभी तो पुलिस में भी बैटरी चोरी की शिकायत पुलिस से खटपट के बाद नहीं हुई है।

निगम की 11 गाड़ियों से एक ही रात में बैटरी चोरी
निगम की 11 गाड़ियों से एक ही रात में बैटरी चोरी
निगम की 11 गाड़ियों से एक ही रात में बैटरी चोरी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें