मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बसों के इंतजार में यात्रियों को अब बारिश में नहीं भीगना पड़ेगा

शहर के लोगों को अब बारिश में खड़े रहकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी माह में बेहद जल्द 15 अगस्त के आसपास एआईसीटीएसएल द्वारा शहर में अलग -…

शहर के लोगों को अब बारिश में खड़े रहकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी माह में बेहद जल्द 15 अगस्त के आसपास एआईसीटीएसएल द्वारा शहर में अलग – अलग जगहों पर 20 से ज्यादा और नए आधुनिक सुविधाओं वाले बस स्टॉप का निर्माण कर यात्रियों के उपयोग के लिए शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में शहर के प्रमुख बाजार और खास स्थान पर निगम द्वारा नई एवं आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से लैस बस स्टॉप बनाने का कार्य तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। जिसके तहत इन बस स्टॉप में बैठने की व्यवस्था के साथ बसों के आने – जाने के टाइम टेबल सहित अन्य जानकारी और सुविधाएं भी देने की तैयारी चल रही है।

खास बात यह है कि इन नए और डिजिटल बस स्टॉप में यात्रियों को आरामदायक कुर्सियों और बेंचों पर अच्छी बैठक व्यवस्था के साथ मोबाइल चार्जिंग सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली सभी बसों के आने-जाने के टाइम टेबल की जानकारी भी डिजिटल डिसप्ले पर आसानी से मिलेगी। इसके साथ सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी मिल रही है। इसके अलावा रात में इन नए बस स्टॉप पर लाइटिंग की व्यवस्था रखी गई है। साथ ही मोबाइल चार्जिग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके साथ गर्मी और धूप से बचने के लिए पूरी छत की व्यवस्था भी है।

यही नहीं इन तमाम सुविधाओं के साथ बड़ी बात यह है कि दिन के साथ रात में भी महिला यात्री आराम से यहां सुकून के साथ बसों का इंतजार कर सकेगी। क्योंकि तमाम सुविधाओं के साथ अब इन आधुनिक बस स्टॉप पर नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है। जिससे कंट्रोल रूम से इन नए आधुनिक बस स्टॉप की सशक्त निगरानी भी की जा रही है। जिससे रात दिन इन सभी नए बस स्टॉप पर महिलाओं को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी सुरक्षा दी जा रही है। गौरतलब है कि एआईसीटीएसएल द्वारा पिछले साल से शहर में 200 से ज्यादा आधुनिक बस स्टॉप का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक करीब 75 से ज्यादा नए बस स्टॉप बनकर तैयार भी हो गए है। वहीं अभी कई जगह निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है जहां कई बस स्टाप इसी माह में जल्द बनकर तैयार होने वाले है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें