इंदौर। 14वीं सुनीता सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। दूसरे दिन बालक वर्ग में सेंट विंसेंट पल्लोटी ने लिटिल फ्लावर को 12-11, आईपीएस राऊ ने चोइथराम स्कूल, मानिक बाग को 18- 6, प्रूडेंशियल किड्स स्कूल ने सिक्का- 78 स्कूल को 14-6, अग्रवाल पब्लिक स्कूल ने बिट्स पब्लिक स्कूल को 15- 13, भवन्स प्रॉमिनेंट स्कूल ने किड्स कॉलेज को 17-3, सेंट नॉर्बर्ट स्कूल ने एकआईना स्कूल, राऊ को 25-4, डीपीएस राऊ ने श्री वैष्णव अकादमी को 21-14, सेंट पॉल स्कूल ने कैटालिस्ट वर्ल्ड स्कूल को 35-6, एमराल्ड हाइट्स ‘बी’ ने नेशनल पब्लिक स्कूल को 25-6, न्यू इरा पब्लिक स्कूल ने एसडीपीएस को 22-2 तथा शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल नॉर्थ कैंपस ने ईवा वर्ल्ड स्कूल को 16-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में डीपीएस राऊ ने ईवा वर्ल्ड स्कूल को 46-4, ओमनी स्कूल ने प्रूडेंशियल किड्स स्कूल को 12-4, न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने एल.जी. अकादमी को 16-2, क्वींस कॉलेज ने कैटालिस्ट वर्ल्ड स्कूल को 17-2, एकआईना स्कूल, इंदौर ने मेडिकल स्कूल को 17-5, भवन्स प्रॉमिनेंट स्कूल ने एमजीएम स्कूल को 11-10 तथा सेंट मैरी स्कूल, महू ने पाकीजा स्कूल को 32-6 से पराजित कर अगले दौर में अपना स्थान सुरक्षित किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




