इंदौर। कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित 14वीं लेट सुनीता सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। बालक वर्ग में माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने एनी बेसेंट स्कूल को 107- 93 के अंतर से पराजित कर विजेता खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल एवं द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल 73-59 से पराजित किया और बालिका वर्ग की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र हार्डिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि कुलविंदर सिंह गिल, एमआईसी सदस्य नंदू पहाड़िया तथा कैलाश पिपले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्तेश सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.के. बंडी, सचिव लक्ष्मीकांत पटेल, मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अविनाश आनंद, ट्रस्टी सुनील हार्डिया एवं कुलदीप हार्डिया ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




