मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बरसात के लिए गधे पर बैठकर युवक की श्मशान परिक्रमा

जिले के आम्बेडकर नगरी महू में दो दिन पहले जिंदे व्यक्ति की शव यात्रा निकालकर अच्छी बरसात के लिए टोटका किया गया था। अब महू के ही कोदरिया गांव में…

जिले के आम्बेडकर नगरी महू में दो दिन पहले जिंदे व्यक्ति की शव यात्रा निकालकर अच्छी बरसात के लिए टोटका किया गया था। अब महू के ही कोदरिया गांव में ग्रामीणों ने अच्छी बारिश के लिए पुरानी परम्परा का उपयोग टोटका में किया। युवक को गधे पर बैठाकर पुरानी लोक परम्पराओं को निभाते हुए टोटका किया गया और इस युवक की गधे पर ही सवारी श्मशान तक पहुंची, वहां श्मशान की परिक्रमा लगाई गई। पुराने लोगों का कहना था कि यह इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए एक टोटका है, गधे को फूलमाला भी पहनाई गई थी। किसान भी चिंतित दिखे और उनका कहना था कि गत वर्ष की तुलना में बारिश कम हुई है इसलिए इस तरह के टोटको से कहीं न कहीं बारिश का लाभ होगा। पानी नहीं गिरा तो सोयाबीन की फसल पर असर आएगा। महू में दो दिन के अन्तर से अलग- अलग जगह पर दो टोटके पानी के लिए जिंदे व्यक्ति की शवयात्रा और गधे पर सवारी का दृश्य सोशल मीडिया में चर्चा बना हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें