शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बंगाली चौराहे पर सिंधिया प्रतिमा के आसपास छाया अंधेरा

बंगाली चौराहे के पास स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के आसपास रोशनी के लिए लगी 20 से ज्यादा डिजाइनर आकर्षक लाइटिंग लंबे समय से बंद पड़ी है। जिससे प्रतिमा के…

बंगाली चौराहे के पास स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के आसपास रोशनी के लिए लगी 20 से ज्यादा डिजाइनर आकर्षक लाइटिंग लंबे समय से बंद पड़ी है। जिससे प्रतिमा के पास स्थित बगीचे में महीनों से अंधेरा छाया हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया आधी से ज्यादा लाइटिंग खराब होने अक्सर लाइटिंग बंद रहती है। जिससे बगीचे में और सिंधिया प्रतिमा के आसपास अंधेरा छाया रहता है। यही नहीं प्रतिमा के आसपास असामाजिक तत्वों का डेरा भी जमा रहता है। इधर प्रतिमा के आसपास लंबे समय से लाइटिंग बंद होने के बाद भी लोगों की शिकायत पर निगम के जिम्मेदार कई दिनों से ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही नहीं बंगाली ब्रिज के नीचे निगम द्वारा लगभग 90 लख रुपए से ज्यादा खर्च कर क्षेत्र के खिलाड़ियों और रहवासियों को खेल सुविधा देने के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का दावा भी कागजों से बाहर नहीं निकला। जबकि इसको लेकर निगम द्वारा 6 माह पहले भूमि पूजन कर आधुनिक सुविधाओं वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन अब इतने लंबे समय बाद भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को लेकर कोई काम होता नजर नहीं आ रहा है। जिसको लेकर भी लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे है। जबकि जिम्मेदारों द्वारा दावा किया गया था कि पिपलियाना ब्रिज की तर्ज पर बंगाली ब्रिज के नीचे भी क्षेत्र के खिलाड़ियों और रहवासियों की सुविधा के लिए भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को इंडोर आउटडोर खेलोंं को खेलने के लिए भरपूर सुविधा मिलेगी। लेकिन इतने समय बात भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें