शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बाल संस्कार शिविर आज दोपहर

एयरपोर्ट रोड स्थित दिवाकर दरबार, नरसिंह वाटिका में आज रविवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर चातुर्मास हेतु विराजित अनुष्ठान…

एयरपोर्ट रोड स्थित दिवाकर दरबार, नरसिंह वाटिका में आज रविवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर चातुर्मास हेतु विराजित अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। यहां बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस शिविर में हर समाज और धर्म के बच्चे शामिल होंगे। डॉ. स्वप्निल कोठारी जीवन का आधार संस्कार विषय पर विशेष सत्र में उदबोधन देंगे। शिविर में बच्चों को संस्कार, स्वाध्याय, प्रार्थना, भजन और नैतिक शिक्षा दी जाएगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सुशीला जैन, अन्तिम जैन पोरवाल, घनश्याम जैन, दक्षा कपासी,विमल तातेड, अशोक मंडलीक, गजेन्द्र तातेड,गजेन्द्र बोड़ाना, स्वप्निल संचेती, गर्वित बोड़ाना, रोहित जेलमी, हनी चोरड़िया सहित महावीर जैन, महेन्द्र जैन, प्रतीक अंतिम जैन निहित रूपल जैन,दिव्येश जैन,अगस्त्य जैन, अलीशा जैन आयोजन से जुडे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें