शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बाजारों में निगम की गाड़ी ने मचाया हल्ला

एक बार फिर दुकानों के बाहर का सामान उठाने की शुरू होगी मुहिम

नगर निगम की गाड़ियों ने शहर के अलग-अलग बाजारों में जाकर हल्ला मचा दिया है। अब निगम के द्वारा एक बार फिर दुकानों के बाहर का सामान उठाने की मुहिम शुरू की जाएगी।

नगर निगम के मार्केट विभाग और रिमूवल विभाग की गाड़ियों ने कल शहर के अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर वहां पर अनाउंसमेंट के माध्यम से हल्ला मचाया। इस अनाउंसमेंट में व्यापारियों को यह चेतावनी दी गई कि उनके द्वारा दुकान के बाहर जो सामान रखा गया है उसे उठाकर वह लोग दुकान के अंदर रख लेंवे। इन व्यापारियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से कहा गया कि यदि आपके द्वारा दुकान के बाहर सड़क पर सामान रखा जाता है तो नगर निगम के द्वारा ऐसे सामान पर कार्रवाई करते हुए उसे जब्त किया जा सकता है।

ध्यान रहे कि पहले नगर निगम जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के साथ मिलकर एक मुहिम चलाता था। इस मुहिम के अंतर्गत दुकान के बाहर रखे हुए सामान और यातायात में बाधक बन रहे हाथ ठेले को जब्त कर लिया जाता था। यह मुहिम जब भी जिस भी बाजार में चलती थी उस बाजार में हंगामा मचता था और व्यापारियों के द्वारा इस मुहिम का विरोध करते हुए यह आवाज उठाई जाती थी कि हमें समय दीजिए हम दुकान के बाहर सामान नहीं रखेंगे। जब तक मुहिम चलती थी तब तक इसका असर नजर आता था। बाद में फिर से व्यापारियों के द्वारा दुकान के बाहर सामान रखने का सिलसिला शुरू हो जाता था। अब नगर निगम के द्वारा कल अनाउंसमेंट करके व्यापारियों को चेतावनी दे दी गई है। इस चेतावनी के माध्यम से नगर निगम के द्वारा यह संकेत दिया गया है कि आने वाले समय में एक बार फिर इस मुहिम को शुरू किया जाएगा। इस मुहिम के माध्यम से व्यापारियों के सामान की जब्ती होगी और सड़कों को यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें