युवा नेता राहुल निहोरे ने बताया कि उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो के दौरान रथ से नीचे उतारे जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि मुकेश टटवाल महापौर के निर्वाचित प्रतिनिधि है। निहोरे ने कहा कि बैरवा समाज का इतिहास गौरवपूर्ण और संघर्षशील रहा है। निहोरे ने कहा कि यह केवल महापौर मुकेश टटवाल का मामला नहीं है, बल्कि समाज के सम्मान और निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गरिमा से जुड़ा विषय है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रोड शो के दौरान महापौर को रथ से नीचे उतरने के लिए कहा गया था, जिसके बाद इस मामले को लेकर विवाद सामने आया है। राहुल निहोरे ने कहा कि बैरवा समाज अपने सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने तथा समाज की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की। निहोरे ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस मुद्दे पर बैरवा समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




