मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बाईपास पर सड़क के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई

बड़े-बड़े बंगलो का आगे का हिस्सा तोड़ा

नगर निगम के द्वारा बाईपास पर सड़क के लिए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां सड़क के निर्माण में बाधक बंगलो के आगे के हिस्से को तोड़कर स्थान को खाली कराया गया।

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह इंदौर बाईपास पर होटल प्राइड के पास वाले स्थान पर जाकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस स्थान पर लाइन से बड़े-बड़े बंगले बने हुए हैं। इन बंगलो के निर्माण के कारण इस क्षेत्र से निकल रही मास्टर प्लान की सड़क के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा पिछले काफी समय से इन बंगला मालिकों को नोटिस देकर सड़क के लिए जगह देने के लिए कहा जा रहा था। निगम के नोटिस का इन बंगला मालिकों के द्वारा ना तो कोई जवाब दिया जा रहा था और नहीं स्थान को खाली करके सड़क के लिए जगह दी जा रही थी। ऐसी स्थिति में नगर निगम के लिए यह जरूरी हो गया था कि सड़क के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए इन बंगले के आगे के क्षेत्र के निर्माण को तोड़ा जाए। निगम के अधिकारियों के द्वारा दो दिन पहले यह फैसला लिया गया था कि आज शनिवार के दिन रिमूवल की इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया जाएं। इस फैसले के तहत आज सुबह नगर निगम की रिमूवल टीम चार जेसीबी मशीन और चार पोकलेन मशीन लेकर मौके पर पहुंच गई। इन टीम के द्वारा सड़क बनाने के लिए चिन्हित किए गए स्थान पर बने हुए निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस हाई प्रोफाइल कार्रवाई के लिए निगम के अधिकारियों को इस बात का अनुमान था कि उन पर कार्रवाई रोकने का दबाव आएगा। यही कारण है कि महत्वपूर्ण व्यक्तियों के द्वारा जो कि इस कार्रवाई से जुड़े हुए थे उन्होंने अपने मोबाइल दूसरे लोगों को दे रखे थे। इस तरह निगम के द्वारा आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बंगले के आगे के हिस्से तोड़ दिए गए। इस दौरान जो विरोध करने की कोशिश की गई तो वह पर्याप्त पुलिस बल और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के रूप में दंडाधिकारी की मौजूदगी के कारण नहीं हो सकी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें