मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बगीचा निर्माण की मंजूरी के बाद भी नहीं हुआ काम शुरू

कांग्रेस पार्षद ने लगाया निगम पर आरोप

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 52 में स्कीम 94 स्थित आइडीए कॉलोनी के पास संत रविदास नगर में क्षेत्र के हजारों लोगों की सुविधा के लिए एक मात्र बगीचे बनाने का काम आखिर कब शुरू होगा। लोगों का कहना है कि इसी साल की शुरुआत में करीब छह माह पहले निगम ने यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ लाखों रुपए खर्चकर क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन से ज्यादा कालोनियों के हजारों रहवासियों की सुविधा के लिए क्षेत्र का पहला नवीन आधुनिक सुविधाओं वाला गार्डन बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया था। लेकिन अब हालात यह है कि भूमिपूजन के इतने समय बाद भी यहां काम शुरू नहीं हो पाया। जबकि निगम द्वारा अन्य जगह बगीचे बनाने के काम तेजी के साथ किए जारहेंहै।

कांग्रेस पार्षद ने लगाया निगम पर क्षेत्र में काम नहीं करने का आरोप

यही नहीं मूसाखेड़ी क्षेत्र की वार्ड 52 की एक मात्र कांग्रेस पार्षद सावित्री सुदामा चौधरी ने निगम पर आरोप लगाया है उनके क्षेत्र के कई काम अधूरे पड़े है जो पूरे नहीं हो रहे है। उनका कहना है कि निगम हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। हमारे क्षेत्र की फाइल मंजूरी होने के बाद भी पैसों के संकट के बहाने लंबे समय तक काम शुरू नहीं किए जा रहें है। जबकि भाजपा पार्षदों के वार्ड में काम हो रहें है। यही नहीं ठेकेदार काम करने को तैयार है लेकिन निगम पहले के बिलों का भुगतान नहीं कर रहा है। इसलिए हमारे वार्ड का काम लेने वाले ठेकेदार काम नहीं कर पा रहे है क्योंकि निगम उनका पेमेंट नहीं दे रहा है। इसके चलते हमारे वार्ड के जरूरी काम भी लंबे समय से अटके पड़े है।

इस क्षेत्र में आइडीए कालोनी पानी की टंकी के पास निगम द्वारा करीब 40 लाख से ज्यादा खर्चकर रहवासियों की सुविधा के लिए क्षेत्र का एक मात्र लंबा चौड़ा बगीचा बनाने की तैयारी थी। जहां डेढ़ सौ फीट चौड़े और करीब 200 फीट लंबे हिस्से में क्षेत्र की चंद्रपुरी कॉलोनी,खाती मोहल्ला, आइडिया कॉलोनी, गुलाबबाग कॉलोनी, रविदास नगर सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों रहवासियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ भव्य गार्डन बनाने की तैयारी थी जो फिलहाल निगम अधिकारियों की अनदेखी से शुरू नहीं हो पाया। जबकि पार्षद ने इसके लिए इसी साल की शुरुआत में भूमिपूजन भी कर दिया था, लेकिन निगम ने अभी तक काम शुरू नहीं करवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें