मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बड़ों और बच्चों ने किया पौधारोपण

आज जहाँ बच्चों के जन्मदिन पर हजारों रुपये खर्च कर आयोजन करने का चलन बढ़ता जा रहा है। वही धार निवासी शर्मा परिवार ने बेटी के जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण…

आज जहाँ बच्चों के जन्मदिन पर हजारों रुपये खर्च कर आयोजन करने का चलन बढ़ता जा रहा है। वही धार निवासी शर्मा परिवार ने बेटी के जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी मुहिम से जोड़कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बेटी वैदेही शर्मा के माता- पिता ने बेटी के 11 वे जन्मदिन पर 100 पौधों के रोपण से एक नई पहल शुरू की साथ ही हर वर्ष अपनी दोनों बेटियों के जन्मदिन पर प्रकृति को सहेजने का प्रण लेते हुए हर वर्ष पौधे लगाने का संकल्प लिया। शासकीय स्कूल और निजी स्कूल में पहुंचकर पौधारोपण किया। घनिष्ट अग्रवाल, रेणु अग्रवाल एवं प्रिंसिपल सोनल अग्रवाल, संदीप शर्मा, राधिका शर्मा, महेंद्रसिंह राठौर, भरतराज राठौर, किरण गौतम नरेश मांगोंदिया, दिनेश बोड़ाने, प्रीति मुकाती,अंजली मुदगल, सोनम सिंघई मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें