विधानसभा 1 के धार रोड स्थित केशव नगर की बदहाल सड़क रहवासियों के लिए मुसीबत बनकर परेशानी पैदा कर रही है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और नमाज पढ़ने वाले नमाजियों को भी दिक्कत आ रही है। बरसात होने पर गड्ढों में पानी भरा जाता है और रास्तों से निकलना मुश्किल हो जाता है, कई बार वाहन फंसते हैं, गिरते हैं, कीचड़ और गंदे पानी से रहवासियों को निकलना पड़ता है, सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




