मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बड़े दिनों के बाद इंदौर में एक दिन में हुई आधा इंच बारिश अभी बारिश का मौसम एक-दो दिन बने रहने की उम्मीद

16 इंच होने को है....

पिछले कई दिनों से इंदौर में बारिश हो ही नहीं रही है। जब बारिश का मौसम बनता है और बारिश होती है तब भी बहुत मामूली बारिश होती है और फिर से मौसम साफ हो जाता है। बहुत लंबे अरसे के बाद ऐसा हुआ जब पानी के लिए बादल भी आ रहे थे। इसी स्थिति के चलते हुए पूरा दिन निकल गया लेकिन कोई अच्छी बारिश नहीं हो पाई थी। शाम को 7:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। इसके बाद तो पूरे शहर में पानी नहीं रुकेगा। आसमान पर भी बाद छाए हुए थे और पानी की गति भी जोरदार थी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 15.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश आधा इंच से वैसे भी सावन का महीना शुरू होने के बाद इंदौर में बारिश पहले दिन तो नहीं हुई थी और दूसरे दिन इस आधा इंच की बारिश ने लोगों को बहुत ज्यादा राहत दी है। ऐसे में अब लोगों द्वारा यह उम्मीद की जा रही है कि आने इंदौर शहर में मानसून के इस मौसम में अब तक 390 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह बारिश 16 इंच से थोड़ी सी कम है। 10 मिलीमीटर बारिश और हो जाए तो इंदौर की बारिश 16 इंच हो जाएगी। वैसे इंदौर को 40 इंच पानी की जरूरत होती है। अभी तो इंदौर के तालाब भी प्यासे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें