जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को मनोरंजन के लिए बताया था, वहीं अब बड़बोले भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा विजयवर्गीय की तर्ज पर बयान देने की कोशिश में फिर बड़बोलापन है। वहीं अटलजी को उन्होंने जननायक बताया और कहा कि अटलजी का सम्मान तो विपक्ष भी करता था। उन्होने यहां तक कहा कि कांग्रेस सरकते-सरकते मुक्तिधाम के सामने तक पहुंच गई। सुमित मिश्रा ने कहा कि रीजनल पार्क पर मुक्तिधाम में अगर एक अंतिम यात्रा आ जाती है तो जाम लग जाता है, ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से क्या स्थिति बनेगी, आम जनता को कितनी परेशानी होगी, क्योंकि रीजनल पार्क चौराहा और क्षेत्र विकसित भाजपा के कार्यकाल में ही हुआ है, अगर एक अंतिम यात्रा से यहां जाम लगता है तो चौराहा किस प्लान से बनाया गया है। यह सवाल लाजमी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




