निजी विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नियत की गई फीस संरचना कक्षावार एवं संवर्गवार विभिन्न मदों की जानकारी अशासकीय संस्थाओं से अपलोड कराने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। यह फीस लोड 20 मई तक की जानी थी। शिक्षा विभाग का मानना है कि प्रदेश के जिलों से लेकर इन्दौर जिले में भी अभी भी कई स्कूल ऐसे है जिन्होने पोर्टल पर स्कूल फीस की संरचना लोड नहीं की है, उन्हें फीस अपलोड करने की चेतावनी शिक्षा विभाग ने दी है और उन्हें समयसीमा में यह कार्य करना है। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बचे हुए अशासकीय स्कूल से फीस संरचना पोर्टल पर अपलोड कराए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




