शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बाबूलाल नगर क्षेत्र की खाली जगह पर होगा सौंदर्यीकरण

सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट के हिस्से में मिलेगी बगीचे की सौगात

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से जुड़े हिस्से मूसाखेड़ी रिंग रोड चौराहा के पास सर्विस रोड पर बाबूलाल नगर के सामने ग्रीन बेल्ट के लंबे समय से खाली पड़े उजाड़ हिस्से को संवारने के लिए निगम द्वारा करीब 55 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सौंदर्यकरण के कई कार्य एक साथ शुरू किए जाएंगे। जिसको लेकर पूरी प्लानिंग के साथ यहां काम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

ग्रीनरी के साथ मिलेगा लंबा चौड़ा

वाकिंग ट्रेक-खास बात यह है कि बाबूलाल नगर और आसपास की बस्ती कॉलोनियों के रहवासियों को घर के नजदीक ग्रीन बेल्ट के हिस्से में चारों ओर ग्रीनरी के साथ आकर्षक बगीचे की सौगात मिलेगी। क्षेत्रीय वार्ड 51 के पार्षद मलखान कटारिया ने बताया नए बगीचे में लंबा – चौड़ा वाकिंग ट्रेक के साथ हरियाली और खेलकूद और मनोरंजन के साधन भी जुटाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी फिसल पट्टी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बुजुर्गों के लिए शानदार रंगीन बेचें लगाकर बैठक व्यवस्था की जाएगी। सौंदर्य करण के कार्यों के साथ रोशनी के लिए आकर्षक डिजाइनर पोल पर लाइटिंग लगाकर उजाले की व्यवस्था भी की जाएगी। जबकि अभी श्रीकृष्ण नगर और बाबूलाल नगर के रहवासियों के साथ मिलकर निगम के सहयोग से मानसून सीजन में एक से बढ़कर एक पेड़ – पौधे लगाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

विधायक के सहयोग से लगाएंगे जिम के

उपकरण- पार्षद मलखान कटारिया ने बताया अब नए तैयार होने वाले बगीचे में विधायक महेंद्र हार्डिया के सहयोग से लोगों की सेहत बनाने के लिए जिम के आधुनिक उपकरण भी लगवाए जाएंगे ताकि लोग सुबह – शाम घूमने के साथ घर के पास ग्रीन बेल्ट के हिस्से में तैयार बगीचे में सुबह शाम व्यायाम और कसरत भी कर सकेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें