एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सभागार में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के साथ एमएसएमई उद्योगों की जागरूकता हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष योगेश मेहता ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। आकाश राठौर, केदार सालवेकर ने कार्यशाला में जानकारी दी। हेमेन्द्र बोकाडिया, प्रभू सक्सेरिया, विजय गोयल, नवीन धूत, जे पी नागपाल, गिरिश पंजाबी, तरुण व्यास सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




