शहर सफाई में तो स्वच्छता के बड़े-बड़े अवॉर्ड हासिल कर चुका है लेकिन इसी स्वच्छता पर बदरंग दाग शहर में लगने वाले बैनर पोस्टर हैं जिसके कारण शहर गंदा और चितकबरा नजर आ रहा है शहर में जिस ओर नजर डाली जाए उस ओर अवैध बैनर पोस्टर लगे दिखाई देते हैं। सड़क पर चलते वक्त आजू-बाजू और ऊपर केवल पोस्टर ही दिखाई देते हैं इसमें सबसे अधिक पोस्टर भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले धार्मिक आयोजनों के हैं इस समय शहर में अवैध बैनर पोस्ट की बाढ़ सी आई हुई है साथ ही आयोजकों में इनको लगाने की रेस नजर आ रही है।
लोगों ने कहा- कम से कम सिग्नल
को तो छोड़ते- ताजा मामला ए बी रोड पर भमोरी चौराहे का है, जहां पर एक धार्मिक आयोजन के लिए अस्थाई गेट का निर्माण वेदांता हॉस्पिटल वाली सड़क की शुरुआत में चौराहे पर किया गया है। रहवासी मनन श्रीवास्तव ने बताया कि यह हर साल लगाया जाता है लेकिन इस बार आयोजन कर्ताओं ने कुछ अति अधिक कर दी कि इसके लगाने से सिग्नल ही दिखाना बंद, हो गया। । भमोरी चौराहे से सामने की ओर विजयनगर एवं रिंग रोड जाने वाली सड़क का सिग्नल इस गेट के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में वाहन चालक समझ नहीं पा रहे हैं कि सिग्नल कब चालू हो रहा है कब बंद कब उन्हें आगे की ओर बढ़ता है और कब तक रुके रहना है, यह इस चौराहे पर आने के बाद समझ नहीं आता है।
गेट पर लगे नेताओं के पोस्टर ताकि
निगम हटाए नहीं- इस अस्थाई गेट पर भाजपा के बड़े नेताओं के बैनर और पोस्टर लगे हुए हैं कार्यकर्ताओं ने ऐसे रसूखदार नेताओं के पोस्टर लगाए हैं कि नगर निगम की टीम इस गेट को हटाने की कोशिश नहीं करें, न ही इस बारे में कोई विचार अधिकारी कर्मचारी लेकर आए और ना ही यातायात विभाग के टीम इस पर कार्रवाई कर सके।
भगवान भरोसे वाहन चालक-
शीतल नगर के रहवासी सुमित शर्मा ने बताया कि अब जब नेता जी के नाम पर लगे इस गेट के कारण यातायात अव्यवस्था होगी और नेताजी पर रील बनेगी, जिसमें नेताजी का नाम अस्थाई अतिक्रमण करने और यातायात सिग्नल को बाधित करने के लिए आरोपित किया जाएगा तब ही यह गेट हट सकेगा। तब तक शहर के वाहन चालकों को भगवान पर भरोसा करके अपनी गाड़ी आगे बढ़ानी होगी।
नगर निगम टीम को नहीं है
जानकारी- वहीं दूसरी ओर नगर निगम की टीम इस मामले को लेकर अनजान है रिमूवल विभाग को यह पता ही नहीं है कि भमोरी चौराहे पर कोई ऐसा गेट लगा है जो सिग्नल को ही बाधित कर रहा है। वाहन चालकों को गुजरने में परेशानी हो रही है, रिमूवल विभाग के अपर आयुक्त बताते हैं कि फिलहाल इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के द्वारा भी इसका संज्ञान लिया जाना चाहिए था लेकिन मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही है जिसकी जांच करवाई जाएगी और तत्काल प्रभाव से बैनर पोस्टर हटाए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




