सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कुमेडी आईएसबीटी की दुकानें व व्यावसायिक स्थान लीज पर देगा प्राधिकरण

50000 लोग रोज आएंगे स्थान को लेकर कारोबार करने वालों से मंगाए 20 अक्टूबर तक प्रस्ताव

विकास प्राधिकरण के द्वारा कुमेडी में बनाए गए अंतर राज्यीय बस टर्मिनल की दुकान और व्यावसायिक स्थान को लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट जारी कर दिया गया है। इस स्थान को प्राप्त करने के इच्छुक लोगों से 20 अक्टूबर तक प्रस्ताव बुलवाए गए हैं।

प्राधिकरण के द्वारा इंदौर से दूसरे राज्यों के लिए चलने वाली बसों के संचालन हेतु ग्राम कुमेडी में 100 करोड रुपए की लागत से भव्य बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। इस बस टर्मिनल का संचालन करने के लिए पिछले दिनों टेंडर कर प्राधिकरण के द्वारा ठेका दे दिया गया है। अब इस टर्मिनल का संचालन शुरू होने से पहले बस टर्मिनल में प्राधिकरण के द्वारा बनाई गई दुकानों और व्यावसायिक स्थान को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के द्वारा इस स्थान को लीज पर लेने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों से 20 अक्टूबर तक उनके प्रस्ताव बुलवाए गए हैं।

प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि यहां पर स्थित 23 दुकानों, फूड कोर्ट की 16 दुकानों को किराए पर देने के लिए भी प्रस्ताव बुलाए गए हैं। इसके साथ ही 32 कार्यालय, दो पार्सल स्टोरेज के स्थान, दो क्लॉक रूम टेबल कंपनियों के कार्यालय के लिए 10 दुकान, एटीएम की दो दुकान और 12 अन्य दुकान के लिए प्रस्ताव बुलाए गए हैं। इस स्थान पर एडवर्टाइजमेंट के लिए जो स्थान चिन्हित किया गया है वहां पर विज्ञापन के प्रदर्शन का अधिकार देने इस बस स्टैंड पर हर दिन बसों का संचालन किया जाने से लोगों का आना और जाना होगा। प्राधिकरण के द्वारा यह दावा किया गया है कि यहां से बसों में सफर करने के लिए कम से कम 50000 लोग प्रतिदिन आएंगे। इस स्थान पर प्राधिकरण के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले वॉशरूम, उनके विश्राम का स्थान, चिकित्सा सहायता केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र हेल्प डेस्क के भी बनाई गई है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन, पार्सल लाकर, प्रीपेड टैक्सी बूथ, बसों के रात में रुकने के लिए स्थान भी तैयार किया गया है। इनका संचालन करने के लिए भी प्रस्ताव बुलाए गए हैं। यह सारा ठेके पर देने का काम प्राधिकरण से इस बस स्टैंड के संचालन का ठेका लेने वाली कंपनी बीवीजी इंडिया लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।

के लिए भी प्रस्ताव बुलवाए गए हैं। लिए पार्किंग भी बनाया गया है। इस इस बस स्टैंड पर टू व्हीलर थ्री पार्किंग के संचालन के लिए भी व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के प्रस्ताव बुलाए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4