सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला जिम में ट्रेनर के डेमो के दौरान मारपीट मेंबर्स भड़काने के शक में जिम दो लोगों पर हुआ प्रकरण दर्ज

कर्मचारियों ने दो युवकों को पीटा

बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला जिम में ट्रेनर के डेमो के दौरान मारपीट मेंबर्स भड़काने के शक में जिम दो लोगों पर हुआ प्रकरण दर्ज

आजाद नगर थाना क्षेत्रमें झगड़ा शांत कराने पहुंचे एक युवक पर दो आरोपियों द्वारा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। अपने ही मोहल्ले के पड़ोसी से हो रहे विवाद में बीच-बचाव करना युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना की रिपोर्ट फरियादी सकलेन पिता शहीद खान, निवासी कोहिनूर नगर ने दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे जब कोहिनूर होटल के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाले कालू और अनस दोनों निवासी कोहिनूर कॉलोनी उनके परिचित अप्पू के साथ किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा कर रहे थे। पड़ोसी को बचाने और मामला शांत कराने की नीयत से जब सकलेन ने दोनों पक्षों को समझाया, तो आरोपी कालू और अनस भड़क गए और फरियादी के साथ ही गाली- गलौज करने लगे। फरियादी द्वारा गालियां देने का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर सकलेन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी अनस ने पास में पड़ा डंडा उठाकर फरियादी पर दे मारा, जिससे उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। वहीं, आरोपी कालू ने फरियादी के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी फरियादी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। जिम में ट्रेनर का डेमो लेने पहुंचे दो युवकों के साथ जिम कर्मचारियों और उनके साथियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों पर अन्य जिम मेंबर्स को भड़काने का बेबुनियाद आरोप लगाते हुए विवाद किया और हमला कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। फरियादी की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से कुक्षी जिला धार निवासी और हाल निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग, भूपेंद्र पिता भगवान कुवाले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त रोहित निवासी प्रगति नगर, गोपुर के साथ भंवरकुआं चौराहा स्थित श्री जिम में ट्रेनर का डेमो लेने गया था। जिम में मौजूद कर्मचारी त्रषि, गणेश, कुलदीप और उनके अन्य साथी वहां आए और भूपेंद्र व उसके दोस्त पर झूठा आरोप लगाने लगे। आरोपियों ने कहा कि तुम लोग जिम के दूसरे मेंबर्स को

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

उकसा रहे हो ताकि वे इस जिम को छोड़कर कोई दूसरा जिम ज्वाइन कर लें। । इसी बात पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। जब फरियादी और उसके दोस्त ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी त्रषि, गणेश, कुलदीप और उनके साथियों ने मिलकर दोनों के साथ हाथ- मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों के हमले से रोहित के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें