सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कॉलेज के सामने तीन दोस्तों पर हमला

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सत्य साई चौराहा स्थित गुजराती प्रोफेशनल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने पुराने विवाद को लेकर मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। बातचीत…

कॉलेज के सामने तीन दोस्तों पर हमला

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सत्य साई चौराहा स्थित गुजराती प्रोफेशनल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने पुराने विवाद को लेकर मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। बातचीत के बहाने आए दो आरोपी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए एक युवक के साथ थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित के दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और किसी नुकीली वस्तु से वार कर तीनों को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मानवता नगर निवासी सुभाष पिता राजू परमार ने लसूड़िया थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह गुजराती प्रोफेशनल कॉलेज के मेन गेट के पास खड़ा था, तभी छोटी खजरानी निवासी सुबित मालवीय और बजरंग नगर निवासी सुजल शर्मा पुराने विवाद की रंजिश में वहां पहुंचे।

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

आरोपियों ने पहले फरियादी से 'कुछ बात करनी है' कहकर उसे पास बुलाया और फिर गालियां देने लगे। जब सुभाष ने सार्वजनिक रूप से गालियां देने का विरोध किया, तो दोनों आरोपी उग्र हो गए और दोनों हाथों से थप्पड़ मारते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट होती देख फरियादी के साथी उदय अखाड़े और मिलिंद बोंबले तुरंत बचाव के लिए आगे आए। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी सुबित मालवीय ने अपनी जेब से कोई नुकीली वस्तु निकाली और सुभाष, उदय व मिलिंद तीनों पर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें