कल से दो दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन केसरबाग रोड गार्डन में 16 एवं 17 नवंबर को आयोजित होगा। इस आयोजन के लिए अध्यक्ष पंडित प्रकाश गौड़, उपाध्यक्ष डॉ, संतोष वाधवानी सर्वसम्मति से मनोनीत हुए। कई ज्योतिषाचार्य, सराफा व्यापारी और राजनेताओं ने बधाई दी। संतोष वाधवानी भाजपा से भी जुडे हुए है। संतोष वाधवानी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मालिनी गौड को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। कई ज्योतिष, वास्तु ज्ञाता, टैरो कार्ड रीडर इन दो दिनों में टीप देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




