एयरपोर्ट रोड स्थित श्री केशरी वाटिका में चल रहे चातुर्मास में मुनि डॉ. सिद्धरत्न विजयजी म.सा. और मुनि विद्वद्रत्न विजयजी म.सा.के प्रवचन का लाभ श्वेताम्बर जैन समाजजन ले रहे है। बाहर से लगातार संघों का आगमन चातुर्मास में संत प्रवचन और दर्शन के लिए हो रहा है। पारा-लवाणा, धुंगड़िया एवं जोबट सहित अनेक संघों का आगमन हुआ। साध्वी दिव्यदृष्टाश्रीजी म.सा., चिरागकलाश्रीजी म.सा., पुनीतकलाश्रीजी म.सा., मौनदृष्टाश्रीजी म.सा. पावनदृष्टाश्रीजी म.सा. की भी निश्रा रही। उपवास करने वाले तपस्वियों के लिए अनुमोदन की गई। दादा गुरुदेव और पुण्य सम्राट की आरती भी की गई। राजेश-प्रिया जैन, महेन्द्र बागवाला, नीरज सुराणा, धनराज संघवी, कमल कटारिया, मुकेश जैन, शिखर बागवाला, इंदरमलजी कोलन, लोकेन्द्रजी सकलेचा, जवाहरलालजी चोरडिया, रविजी पीपाड़ा, धुलचंदजी बागवाला, मुकेश पोसित्रा, नरेंद्र राणापुर, मनीष संघवी, तेजकुमार बम्बोरिया सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




