शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

काम करते वक्त गिरा कारीगर इलाज के दौरान तोड़ा दम

खजराना थाना क्षेत्र की पाकीजा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान अचानक ऊंचाई से गिरकर प्लास्टर कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के…

खजराना थाना क्षेत्र की पाकीजा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान अचानक ऊंचाई से गिरकर प्लास्टर कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया। खजराना पुलिस के अनुसार, मृतक शहादत पिता शरीफ (48) निवासी तंजीम नगर है। शहादत पेशे से प्लास्टर और भवन निर्माण का काम करते थे। गत 6 सितंबर को वे खजराना स्थित पाकीजा कॉलोनी में एक मकान का प्लास्टर करने का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने के कारण वे ऊंचाई से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और मकान मालिक ने तुरंत घायल शहादत को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां पिछले चार दिनों से उनका उपचार जारी था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और बीती रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें