सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अरिष्टनेमी एवं पार्श्वनाथ महामंलकारी अनुष्ठान का आयोजन होगा

साध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा., डॉ. महाप्रज्ञा म.सा., पदम कीर्ति म.सा., राज कीर्ति म.सा. के सानिध्य में महामंगलकारी अनुष्ठान के अंतर्गत भगवान अरिष्टनेमी एवं भगवान पार्श्वनाथ अनुष्ठान का आयोजन 10 अक्टूबर…

साध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा., डॉ. महाप्रज्ञा म.सा., पदम कीर्ति म.सा., राज कीर्ति म.सा. के सानिध्य में महामंगलकारी अनुष्ठान के अंतर्गत भगवान अरिष्टनेमी एवं भगवान पार्श्वनाथ अनुष्ठान का आयोजन 10 अक्टूबर शनिवार की सुबह 6.15 बजे से शुरू होगा जो 11 अक्टूबर प्रातः 7:45 बजे तक आयोजित होगा। अनुष्ठान का आयोजन नरसिंह वाटिका, एयरपोर्ट रोड में किया जाएगा। अनुष्ठान में लगभग 3000 श्रद्धालु भाई बहन बड़ी संख्या में सहभागी होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजकों के अनुसार, अनुष्ठान में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ आयोजन स्थल पर की गई हैं। अनुष्ठान का आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन, इमली बाजार, के तत्वावधान में होगा। यह अनुष्ठान पूर्णतया निःशुल्क है लेकिन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है,रजिस्ट्रेशन नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड़ पर किया जा रहा है। आयोजन में अरविन्द जैन, अरुण जैन, नवीन जैन, राजेश मेहता परिवार जुडे है। प्रकाश भटेवरा, अचल चौधरी, राजकुमार जैन, हेमन्त बोहरा, उमेश जैन, सुनील नाहर, जयंतीलाल डांगी, रमेश भंडारी, जिनेश्वर जैन ने बताया कि पितृ दोष है उनके लिए यह अनुष्ठान अत्यंत लाभदायक है। इस अनुष्ठान की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें किसी प्रकार के द्रव्यों की आहुति नहीं होगी इसमें मात्र स्थानकवासी परम्परा का निर्वाह किया जाएगा जिसमें भगवान अरिष्टनेमी नाथ की 180 माला एवं भगवान पार्श्वनाथ की 100 माला कुल 280 माला आयोजन स्थल पर ही गिनी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला अतिथि होंगे। जीतो के चेयरमैन संजय डांगी, पूर्व चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, प्रकाश धारीवाल, प्रदीप राठौर, जयसिंह जैन के उपस्थित रहने की सम्भावना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें