मंगलवार.एजेसी। वानर को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है और इन वानरों की
हरकत भी इंसानों जैसी रहती है। अब एक वानर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सैलून की कुर्सी पर लेटा हुआ है और सुकून से आंखें बंद किए हुए हैं। मगर सैलून वाला उसकी मन लगाकर मालिश कर रहा है। वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि ये बंदर खुद बताता है कि उसे कहां मसाज करानी है। इसलिए बंदा कभी उसके हाथ तो कभी पैरों को दबाता रहता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




