शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनजातीय कार्य…

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनवरी 2026 से जुलाई 2026 की अवधि में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 157 पीड़ितों को विभिन्न प्रकरणों में राहत योजना के तहत कुल 2 करोड़ 82 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने पुलिस विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पात्र किसी भी पीड़ित को राहत योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन पीड़ितों के अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बने हैं, उनकी जानकारी समय-सीमा (टीएल) की साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत की जाए, ताकि संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी कराए जा सकें। बैठक में अधिकारी नीरज पाराशर, अशासकीय सदस्य प्रिंसपाल टोंग्या, रमाकांत गुप्ता, पप्पू बैरवा भी मौजूद थे। संजय वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन दिया। संजय अठवाल ने आभार माना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें