सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अनुराग यादव आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नियुक्त

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं इंदौर के सक्रिय युवा नेता अनुराग यादव को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने…

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं इंदौर के सक्रिय युवा नेता अनुराग यादव को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुराग यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसेवा के प्रति समर्पण और लगातार सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इससे मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर अनुराग यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें