शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अनूप शुक्ला को फिर से परशुराम सेना का दायित्व प्रदेश भर के 400 पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय

इंदौर से जुड़े भाजपा नेता अनूप शुक्ला को तीन वर्षों के अच्छे कार्यकाल के बाद फिर से दूसरी बार परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश के…

इंदौर से जुड़े भाजपा नेता अनूप शुक्ला को तीन वर्षों के अच्छे कार्यकाल के बाद फिर से दूसरी बार परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश के 55 जिलों से 400 पदाधिकारियों की कल भोपाल बैठक में मौजूदगी थी। बैठक की अध्यक्षता परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने की। कार्यों का लेखा- जोखा भी प्रस्तुत किया गया। संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जैसे ही अनूप शुक्ला के नाम का प्रस्ताव रखा सभी 400 पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तालियां बजाकर अनूप शुक्ला के नाम की स्वीकृति दी। तीन सालों के कार्यकाल की सराहना भी हुई। अनूप शुक्ला का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विष्णु राजोरिया और अनूप शुक्ला ने कहा कि परशुराम सेना हर तहसील और गांव तक संगठन खड़ा करेगी। ब्राह्मण समाज के हर वर्ग की समस्या के समाधान के लिए संस्था तत्पर रहेगी। पूर्व की कार्यकारिणी का तीन माह के लिए विस्तार किया गया। हर जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया, इसके क्यूआर कोड भी जारी किया गया, आने वाले तीन माह में 2 लाख सदस्य बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से विष्णु राजोरिया, अनूप शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी, देवेंद्र शास्त्री, सुधीर शर्मा, डॉ. श्रीकांत अवस्थी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, नर्मदाप्रसाद भार्गव, प्रेम गुरु, प्रवीना अग्निहोत्री, सुनील उपाध्याय, गौरीशंकर शर्मा, डॉ. वंदना मिश्रा, प्रेम बागोरा, नमन दुबे, दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा, धीरज मैथिल, धर्मेंद्र जोशी, प्रमोद महोदय मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें