मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अनुज, गौरव, निखिल व ओवेश अगले दौर में

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में अनुज वर्मा, गौरव टंडन, निखिल दरियानी, ओवेश खान ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले…

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में अनुज वर्मा, गौरव टंडन, निखिल दरियानी, ओवेश खान ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी पर खेली जा रही इस प्रतिष्ठित स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में अनुज वर्मा ने उम्दा खेल दिखाते हुए अक्षय जैन को 2-1 से मात दी। वहीं अन्य मुकाबलों में गौरव टंडन ने प्रतिक शर्मा को 2-1 से, निखिल दरियानी ने संदीप मंदवानी को 2-1 से, सुमित भांगे ने शाहरूख खान को 2-0 से, मिथिलेश डब्ल्यू ने मो. सफ्फान को 2-1 से, अमित तोमर ने हर्ष बोयत को 2-0 से, रिषभ पितालिया ने अनंत तिवारी को 2-1 से, इरफान कश ने ईशान सौंदर को 2-0 से, रितिक जैन ने मिलन सिंह को 2-0 से हराकर अगले दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें