शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

अनुज, अबु बने जिला चैंपियन

इंदौर। जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की तृतीय इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरुष एकल वर्ग का खिताब अनुज सोनी ने जीत लिया। वही आराध्या…

इंदौर। जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की तृतीय इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरुष एकल वर्ग का खिताब अनुज सोनी ने जीत लिया। वही आराध्या राजपुत ने महिला एकल एवं बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में दौहरा खिताब अर्जित किया। बालक अंडर-19 आयु वर्ग का खिताब अबु बकर ने जीता।

अभय प्रशाल में आयोजित हुई स्पर्धा में पुरुष एकल वर्ग के फायनल मुकाबले में अनुज ने पंकज विश्वकर्मा को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से हराकर खिताब आपने नाम किया। सेमीफायनल में अनुज ने कार्तिकेय कौशिक को 3-2 से तथा पंकज ने अबु बकर को 4-0 से हराया। महिला एकल वर्ग के फायनल मुकाबले में आराध्या ने हिया पटेल को 4-1 से परास्त किया। सेमीफायनल में हिया ने पटेल ने भाग्यश्री दवे को 3-2 से, आराध्या राजपुत ने अक्षिता मित्तल को 3-1 से परास्त किया। बालक अंडर-19 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में अबु बकर ने रिदम गढिया को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सेमीफायनल में रिदम ने अभि जैन को 3-1 से, अबु ने रक्षत चावडा को 3-1 से हराया। बालिका अंडर-19 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में आराध्या राजपुत ने हिया पटेल को 3-2 से हराया। सेमीफायनल में हिया ने भाग्यश्री दवे को 3-0 से, आराध्या राजपुत ने अक्षिता मित्तल को 3-0 से मात दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें