इंदौर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर एक प्रयास, ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन एवं बाल मित्र शतरंज चौपाल टीम के संयुक्त तत्वावधान में मध्य भारत के प्रथम चेस पार्क शतरंज चौपाल में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. सुनील सोमानी द्वारा बच्चों के साथ खेला गया सिमल्टेनियस चेस एग्जिबिशन रहा, जिसमें बच्चों को एक अनुभवी खिलाड़ी के साथ शतरंज खेलने और उनसे सीखने का अनूठा अवसर मिला। शतरंज के प्रति बच्चों के उत्साह और समर्पण को प्रोत्साहित करने हेतु 40 बच्चों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज दुबे, तेज सिंह राठौर, एमपी वूमेन चेस चैप्टर, पीहुषी शर्मा एवं पवन जोशी को शतरंज के प्रचार-प्रसार तथा मध्य भारत के प्रथम चेस पार्क शतरंज चौपाल के सफल संचालन में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




