सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल कर दिया था अनाउंसमेंट

जहां पर नगर निगम के द्वारा आज तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है वहां पर नगर निगम की ओर से कल गाड़ी के माइक के माध्यम से…

जहां पर नगर निगम के द्वारा आज तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है वहां पर नगर निगम की ओर से कल गाड़ी के माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट कर दिया गया था। इस अनाउंसमेंट में लोगों को बता दिया गया था कि आज सुबह से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में लोगों से यह अपील भी कर दी गई थी कि जो मकान तोड़े जाना है उन मकान का सामान निकाल कर उन्हें खाली कर दें। इसमें लोगों को यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि आपके द्वारा सामान नहीं निकाला जाता है तो फिर कल कार्रवाई के दौरान समस्या पैदा हो सकती है। इस स्थिति का आपको ध्यान रखना है। निगम के द्वारा किए गए इस अनाउंसमेंट का फायदा यह हुआ कि अधिकांश लोगों ने अपने घर को खाली करके रख लिया था। जब निगम की टीम और जेसीबी पहुंची तो उनके द्वारा तेज गति से तोड़फोड़ का काम किया जाने लगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4